कोटा, 10 नवम्बर।

भारतीय संस्कृति और मूल्य आधारित शिक्षा के वैश्विक प्रसार को नई पहचान देने वाली संस्था विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने सोमवार को ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने मंत्री को संगठन द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय कॉफी टेबल बुक भेंट की, जिसमें विद्या भारती की शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में की गई दीर्घकालिक यात्रा और उपलब्धियों का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया है।

भेंट के दौरान विद्या भारती के जिला अध्यक्ष महावीर गौतम, जिला सचिव सतीश कुमार गौतम और सह सचिव महेश शर्मा उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने ऊर्जा मंत्री को संगठन की राष्ट्रीय संरचना, शैक्षिक गतिविधियों, सांस्कृतिक पहलों और सामाजिक योगदान के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह कॉफी टेबल बुक केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि विद्या भारती के अथक प्रयासों और भारतीय ज्ञान परंपरा की निरंतर यात्रा का प्रतीक है। इसमें संगठन की उन पहलों का उल्लेख है, जिन्होंने भारत के मूल्य आधारित शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर नई दिशा दी है।

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विद्या भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्या भारती आगे भी देशभर में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करती रहेगी।

इस मुलाकात ने शिक्षा, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में विद्या भारती के व्यापक योगदान को एक बार फिर रेखांकित किया, जो भारतीय मूल्यों और राष्ट्रीय गौरव की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story