कोटा।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन, कोटा जिला इकाई द्वारा आयोजित होने जा रहे अन्नकूट महोत्सव एवं वैश्य महासंगम-2025 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य आयोजन आगामी 16 नवंबर को संपन्न होगा, जिसमें कोटा सहित प्रदेशभर से समाजबंधु शामिल होंगे। आयोजन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं श्री मंदिर फलौदी माताजी महाराज ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद गुप्ता को अन्नकूट महोत्सव का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला समन्वयक मुकेश विजय ने बताया कि समाज के सभी घटकों की सर्वसम्मति से कोटा जिला वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष दिनेश विजय ने यह मनोनयन किया है। उन्होंने कहा कि प्रकाशचंद गुप्ता की सक्रियता, संगठनशीलता और समाजसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से समाजबंधुओं को प्रेरित करेगा। उनके नेतृत्व में अधिक से अधिक लोग इस महोत्सव से जुड़ेंगे और इसे ऐतिहासिक रूप देंगे।

नियुक्ति के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में प्रकाशचंद गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल, युवा अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता, कोटा संभाग प्रभारी डॉ. आर.के. राजवंशी, पोकरा पंचायत के सत्यनारायण निरखी, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, हेमराज पोकरा, राजेन्द्र कुमार गुप्ता, नरेश खंडेलवाल और हंसराज गुप्ता सहित अनेक समाजबंधुओं ने सह संयोजक को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वैश्य समाज का यह अन्नकूट महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, परस्पर सहयोग और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। समाज की एकजुटता और सहयोग से यह आयोजन कोटा ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story