छोटीसादड़ी में यूरिया संकट: किसानों ने पैदल मार्च कर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग
छोटीसादड़ी में यूरिया खाद की गंभीर किल्लत के खिलाफ किसानों ने पैदल मार्च कर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने प्रशासन से तीन दिनों में पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की, और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

छोटीसादड़ी। रबी सीजन की बुवाई के बीच छोटेसादड़ी क्षेत्र में यूरिया खाद की गंभीर किल्लत ने किसानों में रोष पैदा कर दिया है। लंबे समय से खाद के लिए लाइन में खड़े रहने के बावजूद किसानों को सरकारी सहकारी समितियों से यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। वहीं, निजी डीलरों के पास खाद की लगातार आपूर्ति हो रही है, जिसे किसानों ने कालाबाजारी की ओर संकेत मानते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
गुरुवार को किसानों ने गांधी चौराहे से उपखंड कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस मार्च में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ शामिल थी। किसानों ने उपखंड अधिकारी, जिला कलेक्टर और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तीन दिनों के भीतर पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय सीमा में खाद नहीं मिली तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के नेतृत्व में बड़ा धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन किया जाएगा।
खाद संकट के खिलाफ यह आंदोलन अकेले किसानों तक सीमित नहीं रहा। भारत आदिवासी पार्टी (AIP), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और सरपंच संघ ने भी संयुक्त रूप से उपखंड कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। तीनों संगठनों ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही सीधे किसान हितों पर प्रहार है और तुरंत प्रभाव से खाद वितरण सुनिश्चित किया जाए।
वितरण केंद्रों पर अव्यवस्था का आलम देखने को मिला। एक महिला अपने नन्हे बच्चे को गोद में लेकर लंबे समय तक लाइन में खड़ी रही, फिर भी उसे खाद नहीं मिल सका। किसानों ने सवाल उठाया कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर व्यवस्था सुधारने के लिए क्यों नहीं आए। उनका कहना है कि बुवाई का समय तेजी से निकल रहा है और खाद न मिलने पर फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
किसानों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की और चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस आंदोलन ने क्षेत्र में खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की तत्काल आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
- छोटीसादड़ी किसान प्रदर्शनयूरिया खाद संकटRLP आंदोलनAIP समर्थनसहकारी समिति खादकृषि मंत्री ज्ञापनपैदल मार्च किसानखाद वितरण समस्यारबी सीजन बुवाईकिसान हितभारत आदिवासी पार्टीसरपंच संघखाद किल्लतकृषि आपूर्तिFertilizer Crisis Choti SadriFarmers Protest IndiaUrea Shortage RajasthanSubdivision Office MarchRLP Farmers MarchAgricultural Supply IssueCooperative Society FertilizerChoti Sadri NewsFarmers DemonstrationFertilizer AvailabilityRural Protest Rajasthan

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
