फर्जी जमीन के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी: मुख्य आरोपी सुरेश गिरफ्तार, झाडोल पुलिस की कार्रवाई
उदयपुर के झाडोल में होटल के नाम पर फर्जी जमीन का सौदा कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सात महीने से फरार सुरेश नाम के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, मुख्य आरोपी अर्जुन पहले ही जेल में है।

उदयपुर जिले के झाडोल थाना क्षेत्र में जमीन के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के अनुसार प्रार्थी श्री परनवीर सिंह निवासी समतानगर न्यू आरटीओ ने विजेन्द्र कुमार के साथ मिलकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मार्च 2023 में अर्जुन लाल कुमावत से उनका संपर्क हुआ था। अर्जुन ने झाडोल के पास चंदवास लेक क्षेत्र में होटल व्यवसाय के लिए एक बेहतरीन डील होने का झांसा दिया। उसने प्रार्थी को चंदवास और मानसी वाकल बांध के बीच करीब 90 बीघा जमीन दिखाई और 5 करोड़ रुपये में एग्रीमेंट कर पार्टनर बनाने व जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करने का लालच दिया। आरोपी अर्जुन, उसकी पत्नी, सुरेश व उसकी पत्नी तथा राजेश कुमार ने आपराधिक षडयंत्र रचकर प्रार्थी व उसके पिता को अपने जाल में फंसाया और चेक, आरटीजीएस, नकद व ऑनलाइन माध्यमों से भारी धनराशि ऐंठ ली। आरोपियों ने यह आश्वासन भी दिया था कि यदि जमीन की रजिस्ट्री नहीं हुई तो पूरी राशि लौटा दी जाएगी, लेकिन पैसे हड़पने के बाद वे फरार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने प्रकरण में गहन अनुसंधान कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाडा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वृत झाडोल श्री विवेक सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी झाडोल श्री फैलीराम मीणा की टीम ने तकनीकी सहायता व मुखबिर की सूचना के आधार पर करीब सात महीने से फरार चल रहे वांछित आरोपी सुरेश पुत्र सोहन लाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी महिला मगरा बेडवास को धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ व अनुसंधान जारी है। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पूर्व में ही आरोपी अर्जुन कुमावत पुत्र सालग राम कुमावत निवासी बसेरा, थाना हथुनीया, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार कर चुकी है।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
