उदयपुर जिले के झाड़ोल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 16 जुलाई 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो, जयपुर शाखा द्वारा संचालित मानक क्लब के अंतर्गत "प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गुणवत्ता मानकों के प्रति जागरूक करने के साथ भारतीय मानक ब्यूरो की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पदम प्रकाश जैन ने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उत्पादों की गुणवत्ता की जांच ISI मार्क के माध्यम से करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के चयन में मानक चिन्हों के महत्व पर भी बल दिया।

मानक क्लब के प्रभारी श्री राजीव धर द्विवेदी ने विद्यार्थियों को भारतीय मानक ब्यूरो की स्थापना, उसके कार्यों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा निर्धारित मानक चिन्ह, ब्यूरो द्वारा बनाए गए विभिन्न मानकों तथा BIS केयर एप के बारे में जानकारी देते हुए सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम में मानक क्लब के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

क्विज प्रतियोगिता के अंतर्गत मूल्यांकन का कार्य व्याख्याता गणित श्री कुनाल कुमार मीणा ने किया। प्रतियोगिता में विनोद खराड़ी (कक्षा 11D) और निर्मला मेघवाल (11E) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लालू राम ननामा (11D) और रोशनी डोडियार (12D) द्वितीय स्थान पर रहे। लीला कटारा (12D) और विक्रम पारगी (11D) ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि अजय ननामा (11D) और भावना खराड़ी (11E) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के दौरान सभी विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के उप्राचार्य महावीर पुरबिया, पुष्पेंद्र कुमार चौबीस, शमशाद परवीन तथा विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में श्री पुष्पेंद्र कुमार चौबीस ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story