खुशहाल गांव-खुशहाल जिला की राह पर टोंक: जिला प्रमुख सरोज बंसल ने पांच साल के विकास कार्यों का रखा ब्योरा
जिला प्रमुख सरोज बंसल की अध्यक्षता में हुई टोंक जिला परिषद की बैठक में पांच साल के विकास कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि “खुशहाल गांव-खुशहाल जिला” की भावना से मनरेगा, आवास योजना, स्वच्छता मिशन सहित कई योजनाओं में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं।

टोंक। “खुशहाल गांव-खुशहाल जिला” की भावना को साकार करने के लक्ष्य के साथ टोंक जिला परिषद ने अपने पांच वर्षीय कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास की नई मिसालें कायम की हैं। मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जिला प्रमुख सरोज बंसल ने अपने कार्यकाल का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात कर जिले में बहुआयामी प्रगति की दिशा में कदम उठाए गए।
बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत वंदेमातरम के गायन के साथ हुई, जिसके पश्चात जिला प्रमुख बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में जिला टोंक ने ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक मुक्त जिला अभियान, स्वच्छता मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, राजीविका और स्वामित्व योजना जैसे कार्यक्रमों में जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। इस दौरान जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल, सीईओ परशुराम धानका, प्रधान देवली बनवारी लाल जाट, प्रधान उनियारा फूलबाई मीना समेत जिला परिषद के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रमुख बंसल ने विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला परिषद मद से स्वीकृत जनहित के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। यदि किसी कारणवश कोई कार्य संभव नहीं हो पाता है, तो उसे निरस्त कर रिपोर्ट भेजी जाए ताकि नए कार्यों को स्वीकृति दी जा सके। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा 2025 और ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों के रजिस्ट्री, पट्टे, गिरदावरी, नामांतरण और प्रमाण पत्रों जैसे कार्यों के साथ ही पात्र परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया गया।
जिला प्रमुख ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि टोंक जिले ने ग्रामीण समृद्धि और सामाजिक विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। बैठक के दौरान गत बैठक की पालना रिपोर्ट पर चर्चा हुई, जहां जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। अंत में ग्रामीण विकास और पंचायतीराज कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक प्रस्तावों को अनुमोदित किया गया।
इस अवसर पर सरोज बंसल ने कहा कि टोंक जिले के हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही उनका संकल्प रहा है और “खुशहाल गांव-खुशहाल जिला” का विजन आने वाले वर्षों में और भी सशक्त रूप में साकार होगा।
- टोंक जिला परिषद बैठकजिला प्रमुख सरोज बंसल टोंकखुशहाल गांव खुशहाल जिला टोंकTonk District Council MeetingTonk Zila Parishad MeetingSaroj Bansal Development Works TonkTonk Rural Development Newsटोंक ग्रामीण विकास योजनाएंप्रधानमंत्री आवास योजना टोंकमनरेगा कार्य टोंकस्वामित्व योजना टोंक जिलाPlastic Free Tonk CampaignSwachhta Mission Tonk RajasthanTonk Zila Parishad Review Meetingपंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा टोंक 2025

