कोटा, 7 नवम्बर।

भक्ति, भोग और संस्कृति के संगम का साक्षी बनेगा कोटा शहर जब शनिवार शाम 6 बजे से आदर्श अग्रवाल सेवा संस्था द्वारा आयोजित 29वां अन्नकूट महोत्सव रीको सामुदायिक भवन, इन्द्रविहार में प्रारंभ होगा। इस भव्य आयोजन में भगवान बांके बिहारी और सालासर बालाजी की आराधना के साथ छप्पन भोग की सुगंध से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक हुकुम मंगल ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और विधायक संदीप शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् महेश गुप्ता करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में राजेश बिरला (अध्यक्ष, नागरिक सहकारी बैंक), राजेंद्र प्रसाद गोयल (पुलिस अधिकारी), एडीएम सिटी अनिल सिंघल, अशोक माहेश्वरी (अध्यक्ष, वैश्य समाज कोटा), उद्योगपति संदीप चांदीवाला, भाजपा नेता पंकज मेहता और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन भी उपस्थित रहेंगे।

संस्था अध्यक्ष घनश्याम गोयल और महामंत्री विष्णु गोयल ने बताया कि अन्नकूट के अवसर पर भगवान बांके बिहारी और सालासर बालाजी की मनमोहक झांकी सजाई जाएगी। भगवान को 56 प्रकार की तरकारियाँ और 15 प्रकार के फलों का भोग लगाया जाएगा। महाआरती के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा धार्मिक और राष्ट्रभक्ति भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेन्द्र जैन एवं सहसंयोजक राजेन्द्र जैन ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में इस बार समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का सम्मान किया जाएगा। आईएएस, आरएएस, मेडिकल में चयनित छात्र-छात्राओं, भामाशाहों, वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में अग्रवाल समाज के 18 गोत्रों की भागीदारी रहेगी। इस वर्ष अन्नकूट की थीम “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ”, “पेड़ लगाओ, मानव बचाओ”, “संस्कारित रहो, संस्कारवान बनो” और “सनातन धर्म में आस्था रखो” पर आधारित होगी। इसी के साथ एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

संस्था के उपाध्यक्ष आरसी गुप्ता, सुरेंद्र मोहन मित्तल, दिनेश अग्रवाल, पुरुषोत्तम सिंघल, अनिल गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, विशाल गर्ग, सीताराम मंगल, हनुमान अग्रवाल, तरसेम गर्ग, महेंद्र गोयल, कृष्ण चंद्र गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, रमेश गोयल, विकास मंगल, एमके गोयल, रवि अग्रवाल, कमलेश गुप्ता, महेश अग्रवाल, सौरव गर्ग, अंकित अग्रवाल और नवीन कुमार सिंघल समेत कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

अन्नकूट महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज सेवा, संस्कार और स्वदेशी चेतना का जीवंत प्रतीक बनने जा रहा है। इस आयोजन से समाज में एकता, संस्कृति और सेवा की भावना को नई ऊँचाई मिलने की उम्मीद है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story