पवन ऊर्जा पंखों से केबल चोरी और चौकीदार से मारपीट: तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त
छोटीसादड़ी में पवन ऊर्जा पंखों से केबल चोरी और चौकीदार से मारपीट के तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त। पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई, अन्य साथियों व माल की जांच जारी है।

छोटीसादड़ी। जिले में पवन ऊर्जा के पंखों से केबल चोरी और सुरक्षा गार्ड से मारपीट की बड़ी वारदात का पर्दाफाश किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में धमोतर थाना पुलिस ने इस मामले में संलिप्त तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर, घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो को जब्त किया।
घटना दिनांक 18 नवंबर की रात करीब 11 बजे ग्राम चुनाघाटी (धमोतर) में हुई। अन्नपूर्णा सिक्योरिटी के सुरक्षा गार्ड नाथु मीणा और अन्य सुरक्षा कर्मी लोकेशन नम्बर 18 पर पवन ऊर्जा पंखों की सुरक्षा के लिए तैनात थे। उसी दौरान कुछ अज्ञात व्यक्ति पत्थर, लाठी, दातड़े और कटर लेकर पहुंचे और पंखों में लगी कॉपर की केबल काटकर ले जाने लगे। इस दौरान चौकीदारों के साथ मारपीट की गई और उनके वाहनों पर पत्थरबाजी कर नुकसान पहुँचाया गया। साथ ही पावर पैनल तोड़कर भी क्षति पहुँचाई गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 29 नवंबर को मुरालाल पुत्र सुरजमल डिन्डोर (22 वर्ष, रामपुरिया, बडी सरवन, मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। उसकी जानकारी पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया गया।
साइबर सेल की मदद से तीन अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें कालुराम डिण्डोर पुत्र सुनील डिण्डोर (32 वर्ष, मुंगथली, गढ़ी, बांसवाड़ा), रकमलाल पुत्र मनोहर चरपोटा (23 वर्ष, बोरदा, सरवन, रतलाम) और सुनिल चरपोटा पुत्र मांगीया चरपोटा (21 वर्ष, खुटडिया, दानपुर, बांसवाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने 18 नवंबर की रात चुना घाटी पवन ऊर्जा पंखों पर हुई चोरी और मारपीट की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
धमोतर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अन्य साथियों और चोरी किए गए माल के संबंध में विस्तृत जांच जारी है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पवन ऊर्जा परियोजनाओं की सुरक्षा में वृद्धि होने की उम्मीद है।
- पवन ऊर्जा चोरीधमोतर थानाछोटेसादड़ी खबरकेबल चोरी मामलाचौकीदार मारपीटमुरालाल डिन्डोरकालुराम डिण्डोररकमलाल चरपोटासुनिल चरपोटाबोलेरो वाहन जब्तीराजस्थान पुलिसपवन पंख सुरक्षाWindmill cable theftDhamotar policeChoti Sadri newssecurity guard assaultMurallal DindorKaluram DindorRakamlal CharpotaSunil CharpotaBolero vehicle seizedRajasthan police newswind turbine theftrenewable energy theft case

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
