शादी समारोह में चोरी का खुलासा: कोतवाली पुलिस ने तीन नाबालिगों को किया डिटेन, लाखों का माल बरामद
छोटीसादड़ी के पदमावती रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन नाबालिगों को डिटेन किया है। पुलिस ने सीसीटीवी जांच के आधार पर 13 तोला सोना, चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन बरामद कर मामले में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई।

छोटीसादड़ी। शहर के पदमावती रिसोर्ट में आयोजित एक विवाह समारोह के दौरान हुई सनसनीखेज चोरी की घटना का कोतवाली पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत किशोरों को डिटेन कर उनके कब्जे से चोरी गया बहुमूल्य माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि शहर में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का भी स्पष्ट संदेश गया है।
कोतवाली थाना अधिकारी दीपक बंजारा ने बताया कि 13 दिसंबर को धर्मेन्द्र पालीवाल, निवासी कृषि मंडी रोड, प्रतापगढ़ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उनके भतीजे ऋतिक के विवाह समारोह के लिए 10 से 12 दिसंबर तक पदमावती रिसोर्ट, किला परिसर प्रतापगढ़ बुक किया गया था, जहां सभी परिजन और मेहमान ठहरे हुए थे। 12 दिसंबर की रात दूल्हा-दुल्हन की भव्य एंट्री के दौरान, लगभग रात 9 से 10 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने कमरे नंबर तीन का ताला तोड़कर भीतर रखे सोने के आभूषण, नगदी, चांदी की पायल और मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान रिसोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिनके आधार पर तीन संदिग्ध विधि से संघर्षरत किशोरों की पहचान की गई। पुलिस ने तीनों को डिटेन कर बाल कल्याण कक्ष में बैठाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने डिटेन किए गए किशोरों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया, जिसमें 13 तोला सोना, 100 ग्राम चांदी के जेवरात, एक आईफोन और एक पोको मोबाइल शामिल है। बरामदगी के बाद तीनों विधि से संघर्षरत किशोरों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
इस कार्रवाई के साथ ही कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक और निजी आयोजनों में अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त निगरानी और प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना बनी रहे।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
