महाराजा श्री अग्रसेन जी का अपमान बर्दाश्त नहीं — अग्रवाल समाज में उबाल, गिरफ्तारी की मांग तेज
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जी पर की गई टिप्पणी से अग्रवाल समाज में उबाल। कोटा में समाज के पदाधिकारियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बघेल की गिरफ्तारी की मांग की, कहा—महाराजा अग्रसेन जी का अपमान असहनीय है, कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगा समाज।

कोटा, 5 नवम्बर।
महाराजा श्री अग्रसेन जी के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने देशभर के अग्रवाल समाज में तीव्र रोष और आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल द्वारा दिए गए बयान के बाद से अग्रवाल समाज ने इसे अपने आराध्य देव के सम्मान पर सीधा प्रहार बताया है।
कोटा में अग्रवाल सेवा उत्थान समिति ने इस बयान की तीव्र निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि “महाराजा अग्रसेन जी हमारे आराध्य हैं, उनके खिलाफ की गई कोई भी टिप्पणी समाज के स्वाभिमान पर चोट है। ऐसे अपमान को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
संस्था के संभाग महामंत्री संजय गोयल और जिला महामंत्री गजानन सिंघल ने लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला से हस्तक्षेप की मांग की है। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अमित बघेल के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, क्योंकि उनकी टिप्पणी न केवल अग्रवाल समाज बल्कि पूरे वैश्य समुदाय की भावनाओं को आहत करती है।
महिला अध्यक्ष कमला मित्तल ने भी इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि “सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा कोटा का अग्रवाल समाज सड़कों पर उतरकर व्यापक विरोध प्रदर्शन करेगा।” उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति के बयान का नहीं, बल्कि समाज के सम्मान और आस्था का प्रश्न है।
अग्रवाल समाज ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे अपने आराध्य महाराजा श्री अग्रसेन जी के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। समाज का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो देशव्यापी आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
- महाराजा अग्रसेन जीअग्रवाल समाजअमित बघेलछत्तीसगढ़िया क्रांति सेनाओम बिरलाकोटा समाचारअग्रवाल सेवा उत्थान समितिवैश्य समाजअग्रसेन अपमान विवादअग्रवाल समाज विरोधराजस्थान न्यूजकोटा अग्रवाल समाजमहाराजा अग्रसेन अपमानAggarwal Samaj ProtestMaharaja Agrasen ControversyAmit Baghel Arrest DemandKota NewsRajasthan Breaking News

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
