लायंस क्लब कोटा में प्रांतपाल की आधिकारिक यात्रा, सेवा व सौहार्द का अद्भुत संगम दीपावली स्नेह मिलन और चार्टर नाइट में झलकी एकता, उत्साह और मानवता की भावना
लायंस क्लब कोटा में प्रांतपाल एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग की आधिकारिक यात्रा, दीपावली स्नेह मिलन और चार्टर नाइट के दौरान सेवा, सम्मान और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। समाजसेवा कार्यों की समीक्षा, सम्मान समारोह और मानवता के संदेश से कार्यक्रम हुआ यादगार।

कोटा। लायंस क्लब कोटा में बुधवार को प्रांतपाल एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर दीपावली स्नेह मिलन एवं चार्टर डे समारोह उत्साह, सौहार्द और सेवा भावना के अद्भुत संगम के रूप में मनाया गया। समाजसेवा, सम्मान और स्नेह की भावनाओं से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में लायंस क्लब की सेवाओं की समीक्षा के साथ मानवता के प्रति समर्पण का संदेश गूंजा।
कार्यक्रम की शुरुआत मेल्विन जोन्स और माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। राष्ट्रगीत के साथ सभा की औपचारिक शुरुआत हुई, जिसके बाद प्रांतपाल एमजेएफ लायन रामकिशोर गर्ग का स्वागत माल्यार्पण, साफा व श्रीफल पहनाकर किया गया। मंचासीन अतिथियों में उप-प्रांतपाल द्वितीय एमजेएफ लायन सी.पी. विजयवर्गीय, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अशोक जैन (अजमेर), रीजन चेयरमैन सुषमा आहूजा, अध्यक्ष सोनल नंदवाना, सचिव लायन मुकेश विजय एवं कोषाध्यक्ष लायन लक्ष्मीकांत पारीक उपस्थित रहे।
प्रांतपाल गर्ग ने बसंत विहार स्थित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर क्लब द्वारा संचालित सेवाकार्यों की समीक्षा की और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “लायंसनेस का मूल मंत्र सेवा है, और जब सेवा कार्यों को तालमेल से आगे बढ़ाया जाता है, तो कठिन से कठिन लक्ष्य भी सरलता से पूरे होते हैं।” उन्होंने क्लब सदस्यों को “तालमेल से सेवा, तालमेल से सफलता” का संदेश दिया।
उप-प्रांतपाल सी.पी. विजयवर्गीय ने दीपावली एवं चार्टर नाइट की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लायंस क्लब को सेवा और अंतरराष्ट्रीय थीम के अनुरूप कार्य करते हुए फैलोशिप की भावना को और सशक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को लॉयन्स पिन लगाकर सम्मानित किया गया। छह नए सदस्यों को शपथ दिलाई गई और चार्टर डे पर चार्टर सदस्यों का सम्मान किया गया।
क्लब अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि विशेष सेवाकार्य के तहत एक जरूरतमंद बालिका, जिसकी विवाह तिथि 23 नवम्बर है, को विवाह सामग्री, साड़ी, सिलाई मशीन एवं कन्यादान राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही बड़ी महारानी रामपुरा विद्यालय को छह पंखे भेंट किए गए।
क्लब की गतिविधियों का प्रतिवेदन सचिव लायन मुकेश विजयवर्गीय ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एमजेएफ लायन अशोक नूवाल और एमजेएफ लायन सुधाकर बहेडिया ने किया।
कार्यक्रम में पीडीजी राजेंद्र अग्रवाल, अरुण गांधी, सुरेश बंसल, अजय गुप्ता, सुनी आनंद, मंजू अग्रवाल, प्रज्ञा विजय, शशि भंडारी, दुर्गेश शर्मा, अशोक नूवाल, राजकुमार लड्डा, सुधाकर बहेडिया, अनिल डागा, मुकेश विजय, रमेश शर्मा, हनुमान दुग्गड़, लक्ष्मीकांत पारीक, आनंद राठी, पवन पनवाड़ समेत वरिष्ठ सदस्य और 100 से अधिक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
दीपावली स्नेह मिलन समारोह में सदस्य रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में पहुंचे और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। चार्टर सदस्यों का विशेष सम्मान किया गया और आतिशबाजी के बीच दीपावली की रोशनी ने वातावरण को आलोकित कर दिया। सेवा, सौहार्द और एकता का यह उत्सव लायंस क्लब की मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक दायित्व के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
