राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी का जन्मदिन रक्तदान शिविर के रूप में मनाया गया 259 यूनिट रक्तदान के साथ उत्साह और सामाजिक समर्पण का अद्भुत उदाहरण
राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी ने अपना 54वां जन्मदिन बारां जिले के पारलिया गांव में 259 यूनिट रक्तदान के साथ मनाया। कार्यक्रम में कोटा संभाग और प्रदेशभर के समाजसेवियों ने भाग लिया। यह आयोजन समाजसेवा और एकता का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

बारां। राष्ट्रीय मेघवाल परिषद के संस्थापक एवं प्रदेशाध्यक्ष नंदलाल केसरी का जन्मदिन इस वर्ष समाजसेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया। ग्राम पारलिया (जिला बारां) में आयोजित इस विशेष आयोजन में परिषद के राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने भाग लिया। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 259 यूनिट रक्तदान किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और सामाजिक एकता से भर उठा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कोटा संभाग प्रभारी मुकेश नारायण ने बताया कि केसरी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस अवसर पर कोटा संभाग के विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नंदलाल केसरी का स्वागत माला पहनाकर, साफा बांधकर और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर गर्मजोशी से किया गया।
आयोजन में समाज के अनेक प्रतिष्ठित पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीलाल मेघवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष मेघवाल (कोटा), प्रदेश सचिव गोपाल मेघवाल (अकलेरा), प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद मेघवाल (कवाई), प्रदेश प्रतिनिधि बाबूलाल मेघवाल (चौमा), अखिल हाड़ोती मेघवाल युवा समिति के संरक्षक कालूलाल चंद्रसेन, अध्यक्ष शंकरलाल मेघवाल (डोबड़ा) और महामंत्री नरेंद्र मेघवाल शामिल रहे।
कार्यक्रम में हितकारी महासभा के पूर्व अध्यक्ष डीएल वर्मा, उत्थान एंड हेल्पिंग संस्था के अध्यक्ष सुनील आकाश एडवोकेट, कोटा जिलाध्यक्ष रामनारायण भारती, झालावाड़ जिलाध्यक्ष बालमुकुंद मेघवाल, बारां जिलाध्यक्ष धनराज उमर्चिया, तथा कोटा जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल समेत अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
केसरी के जन्मदिन पर हाड़ोती सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल देखने को मिला। दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के अंत में नंदलाल केसरी ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
कोटा जिलाध्यक्ष रामनारायण भारती ने जानकारी दी कि केसरी की जन्मभूमि खेड़ला जागीर (छीपाबड़ौद तहसील) में स्थित है, हालांकि इस बार समारोह पारलिया गांव में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर समाज के युवाओं में विशेष उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।
रक्तदान शिविर के माध्यम से मनाया गया यह जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा, एकता और मानव कल्याण की भावना का प्रतीक बन गया।
- नंदलाल केसरीराष्ट्रीय मेघवाल परिषदबारां समाचारकोटा संभागमेघवाल समाजरक्तदान शिविरसमाजसेवा राजस्थाननंदलाल केसरी जन्मदिनपारलिया गांवबाबा साहेब अंबेडकरहाड़ोती क्षेत्रRajasthan social eventNandlal KesariMeghwal Parishadblood donation campBaran newsKota divisionRajasthan societyAmbedkar tributeHaadoti region news

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
