बारां, 1 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना अन्तर्गत पात्र विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह योजना विशेष रूप से एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उन छात्रों के लिए है, जो जिला मुख्यालयों पर संचालित राजकीय स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय) में अध्ययनरत हैं और घर से दूर रहकर किराए के कमरे या पेईंग गैस्ट के रूप में रहते हैं।

विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि योजना के तहत ऐसे विद्यार्थियों को आवास, भोजन, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये की राशि अधिकतम 10 माह तक प्रदान की जाएगी। यह भुगतान महाविद्यालय में प्रवेश की तिथि से मार्च माह तक दिया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवेदन के लिए पात्रता मानदंड और विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक विद्यार्थी ई-मित्र केंद्र या अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से एसजेएमएस पोर्टल पर 31 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना से उन विद्यार्थियों को लाभ होगा, जो अपनी पढ़ाई के लिए घर से दूर रहकर महाविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिससे उनके आर्थिक बोझ में कमी आएगी और शिक्षा के अवसरों में समानता सुनिश्चित होगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story