मेहंदवास पुलिस की सख्त कार्रवाई: शराब के नशे में वाहन चलाने पर सात युवक गिरफ्तार, थार कार और बाइक जब्त
टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते हुए उत्पात मचा रहे सात युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान एक थार कार और मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टोंक। जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार रात नशे में वाहन चलाते हुए उत्पात मचा रहे सात युवकों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक थार कार और एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। थाना अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में किशन सिंह नरुका पुत्र समर्थ सिंह राजपूत (37) निवासी खरेड़ा, महेंद्र पुत्र रामनिवास बैरवा (20) निवासी बैरवा ढाणी राधावलभ्भपुरा, हेमराज पुत्र रामनिवास बैरवा (35) निवासी बैरवा ढाणी राधावलभ्भपुरा, लेखराज पुत्र शिवपाल मीणा (23) निवासी अरनियामाल थाना मेहंदवास, विष्णु पुत्र रामदयाल जाट (28) निवासी कादेड़ा थाना चाकसू जिला जयपुर, हरिसिंह पुत्र रामप्रसाद जाट (38) निवासी 70 बी शताब्दी नगर टीबी टोल टेक्स सागानेर थाना मालपुरा गेट जिला जयपुर तथा गुलशन पुत्र पुरणमल रैगर (22) निवासी रैगरों का मोहल्ला सीतापुरा थाना सांगानेर सदर जिला जयपुर शामिल हैं।
थाना अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपी शराब के नशे में वाहन चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लिया और शांति भंग के आरोप में निरोधात्मक कार्रवाई की। साथ ही, एमवी एक्ट के तहत एक थार कार और एक मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति लोगों में भरोसा और सख्ती का संदेश गया है। मेहंदवास पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
