सलूंबर, 02 दिसंबर। लोकतंत्र की मजबूती और मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने आज वर्चुअल समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक का उद्देश्य मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य की प्रगति का मूल्यांकन करना और समयबद्ध तरीके से सभी लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करना था।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र मतदाताओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने मृत, दोहरे और स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को नियमों के अनुसार हटाने पर भी जोर दिया। इसके साथ ही मैपिंग टीम को सुदृढ़ बनाने और दुरस्त क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा अपनी टीम के साथ मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने गणना प्रपत्र uncollectable जिलों से रूबरू होकर उन्हें कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों से उनके अनुभव, चुनौतियां और उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई, और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।

विशेष रूप से, बैठक में अच्छी मैपिंग के लिए कई विधानसभाओं के सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया, जिनमें सलूंबर विधानसभा के चार सुपरवाइजर भी शामिल थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश रॉय सापेला ने सभी सुपरवाइजरों की सराहना करते हुए उन्हें अग्रिम बधाई दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक के समापन में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण हों, निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन हो और कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च स्तर की बनी रहे। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है और इसे निष्ठा और तत्परता के साथ सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Kalpita Bhavsar (Salumber)

Kalpita Bhavsar (Salumber)

कलपिता भवसार (सालुम्बर) प्रात:काल न्यूज़ की प्रतिष्ठित रिपोर्टर हैं, जिनका पत्रकारिता में अनुभव और निपुणता उन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरों की सटीक और निष्पक्ष कवरेज प्रदान करने में सक्षम बनाती है। सालुम्बर से होने के नाते, वे स्थानीय मुद्दों, सामाजिक घटनाओं और जनसामान्य की आवाज़ को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाने का काम करती हैं। उनका लेखन तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रभावशाली है, जो पाठकों को खबरों के मूल अर्थ तक सीधे जोड़ता है।

Next Story