ईष्ट देव का अपमान करने पर सिंधी समाज आक्रोशित, नोहर में प्रशासन को सौंपा ज्ञापन — दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
नोहर में सिंधी समाज ने अपने ईष्ट देव भगवान झूलेलाल के प्रति अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। समाज ने आरोपी अमित बघेल पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेताया कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

नोहर। भगवान झूलेलाल और सिंधी समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने के विरोध में रविवार को नोहर में आक्रोश की लहर दौड़ गई। पूज्य सिंधी पंचायत एवं जिला महापंचायत हनुमानगढ़ के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में समाजजनों ने उपखंड अधिकारी और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ के प्रमुख अमित बघेल के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में समाज प्रतिनिधियों ने कहा कि अमित बघेल द्वारा हमारे आराध्य ईष्ट देव भगवान झूलेलाल और पूरे सिंधी समुदाय के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में इस प्रकार की अमर्यादित व असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं है। समाज ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी धर्म या समाज की आस्था से खिलवाड़ करने का दुस्साहस न कर सके।
इस अवसर पर जिला महापंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार वाधवानी और पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष रमेश कुमार वाधवानी ने कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति या समाज का नहीं, बल्कि धार्मिक सम्मान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र और ठोस कदम नहीं उठाए, तो सिंधी समाज उग्र आंदोलन का मार्ग अपनाने को बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें गोरधन अलवानी, जगदीश ज्ञानवानी, ओमप्रकाश लालवानी, राजीव वाधवानी, विजय कुमार डातवानी, जितेंद्र कुमार मोतियानी, लेखराज भागवानी, मुकेश कुमार वाधवानी, ओमप्रकाश वाधवानी, प्रेम मोटवानी, राजकुमार मोटवानी, हिरालाल, मुकेश कुमार गिदवानी और सोनू पेशवानी शामिल थे। समाजजनों ने एक स्वर में कहा कि धार्मिक असहिष्णुता को बढ़ावा देने वाली हर गतिविधि का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
सिंधी समाज के इस संगठित विरोध ने नोहर में प्रशासन को भी सतर्क कर दिया है, और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या आरोपी के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई होती है या नहीं।
- सिंधी समाज नोहरभगवान झूलेलाल अपमानअमित बघेल छत्तीसगढ़ क्रांति सेनाजोहार छत्तीसगढ़ विवादसिंधी पंचायत ज्ञापनजिला महापंचायत हनुमानगढ़धार्मिक भावनाएंईष्ट देव विवादकानूनी कार्रवाई मांगनोहर समाचारसिंधी समाज विरोधHarish Kumar WadhwaniRamesh Kumar WadhwaniHanuamangarh NewsNohar Latest NewsSindhi Community ProtestJhulelal Insult ControversyAmit Baghel NewsLegal Action DemandReligious Sentiments India

Narendra Tiwari, Hanumangarh
नरेंद्र तिवारी, हनुमानगढ़ से, प्रात:काल न्यूज के अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों की विश्वसनीय कवरेज के लिए जाने जाते हैं। नरेंद्र का लेखन स्पष्ट, तथ्यपूर्ण और पाठकों के लिए सीधे जानकारी पहुँचाने वाला है। उनकी रिपोर्टिंग में समाज की घटनाओं, राजनीति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन दृष्टिकोण देखने को मिलता है। लगातार खबरों की सटीक और निष्पक्ष प्रस्तुति के कारण वे पाठकों के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित कर चुके हैं।
