कोटा, 8 नवम्बर।

कोटा जिला सहकारी होलसेल उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष हरिकृष्ण बिरला के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा शहर महामंत्री महावीर प्रसाद नायक बिल्लू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बोरखेड़ा क्षेत्र में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट वितरित किए।

सेवा भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने न केवल भूखे व्यक्तियों तक भोजन पहुंचाया, बल्कि गौसेवा का भी विशेष आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने गौशालाओं में जाकर गायों को गुड़ और चारा खिलाया तथा समाज में पशुप्रेम और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया। इसके साथ ही क्षेत्र के बच्चों और महिलाओं को चप्पलों का वितरण भी किया गया, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिली।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महामंत्री प्रसन्न माहेश्वरी, युवा नेता दीपक गौत्तम, जितेन्द्र सिंह हाडा, नवीन सिंह, जयराज नायक, हर्ष शर्मा और विक्की रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में जनसेवा, सहयोग और समाजहित की भावना झलकती रही।

हरिकृष्ण बिरला के जन्मदिवस पर किए गए इन कार्यों ने सामाजिक सरोकारों के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को एक बार फिर उजागर किया, वहीं जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान भी बिखेरी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story