छोटीसादड़ी। कस्बे में बीती रात घरों में घुसकर जूते-चप्पल सहित घरेलू सामान चोरी करने वाली महिला गिरोह का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज के आधार पर पांच महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर चोरी کا माल भी बरामद कर लिया गया है।

प्रवीण कुमार जैन, निवासी राजेंद्र नगर प्रतापगढ़, ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 दिसंबर की सुबह उनकी पड़ोसी मधु मीणा ने बताया कि रात में किसी ने उनके घर से जूते-चप्पल चुरा लिए। इस पर जैन ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें करीब तीन बजे 5–6 महिलाओं का एक समूह उनके घर के बाहर दिखाई दिया। फुटेज में एक महिला को घर का फाटक खोलकर बरामदे में घुसते और जूते-चप्पल सहित अन्य सामान चोरी कर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता था।

जांच में सामने आया कि वही महिलाएं आसपास के अन्य मकानों में भी घुसीं और कई घरों से सामान चुरा ले गईं। प्रार्थी ने अज्ञात महिला चोर गिरोह के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की, जिसके आधार पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिलाओं को डिटेन किया गया और मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने श्रीमती रेखा नाथ (35), श्रीमती इंद्रा नाथ (20), श्रीमती रेशमा (45), श्रीमती सागा (53) और श्रीमती कमली (42), सभी निवासी कच्ची बस्ती बगवास थाना प्रतापगढ़, को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाएं कस्बे में भंगार बीनने का काम करती हैं और वारदात के समय किसी बड़ी चोरी की फिराक में थीं। पुलिस अब इस गिरोह की गतिविधियों, उनके नेटवर्क और अन्य संभावित वारदातों की भी जांच कर रही है।

इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत की भावना है, वहीं पुलिस का दावा है कि ऐसे आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story