सेन्दड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
ब्यावर के सेन्दड़ा में टॉफी का झांसा देकर मासूम से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुखबिर और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से 12 घंटे में पकड़ा।

सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में सेन्दड़ा थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया गया।
अस्पताल की सूचना पर पुलिस हुई सक्रिय
पुलिस के अनुसार 30 मार्च की रात करीब 9 बजे 30 मिनट पर अमृतकौर चिकित्सालय, ब्यावर से सेन्दड़ा थाने पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ है। परिजन बालिका को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। सूचना मिलते ही सेन्दड़ा थाना पुलिस सक्रिय हुई और परिजनों के बयान लेकर मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित हुई टीमें
पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा तथा रायपुर वृत्ताधिकारी बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में सेन्दड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुन्दा ने अलग-अलग टीमों का गठन किया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने टॉफी का झांसा देकर खंडहर में की वारदात
गिरफ्तार आरोपी महेन्द्र सिंह पुत्र मोहन सिंह, निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा, थाना सेन्दड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने मासूम बालिका को टॉफी दिलाने का झांसा देकर एक खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया।
मेडिकल परीक्षण और साक्ष्य संकलन जारी
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराया तथा एफएसएल टीम से मौके का निरीक्षण करवाकर साक्ष्य जुटाए। मामले में आगे की जांच जारी है।

Jagdish Mali, Raipur
नाम: जगदीश माली
वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)
कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)
बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस
परिचय
जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव
जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।
