बयाना में सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल — रेलवे ब्रिज के पास ट्रैक्टर और बोलेरो में भीषण टक्कर, बाल-बाल बचे चालक
बयाना में रेलवे ब्रिज के पास ट्रैक्टर और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर ने सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने बार-बार चेताने के बावजूद ब्रेकर नहीं लगाया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सख्त निर्देशों के बावजूद बयाना में लापरवाही बरती जा रही है।

भरतपुर ज़िले के बयाना में बुधवार को रेलवे ब्रिज के पास हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर क्षेत्र की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जहां राज्यभर में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी कर चुके हैं, वहीं बयाना में प्रशासनिक लापरवाही उन निर्देशों को ठेंगा दिखाती नज़र आ रही है।
घटना बुधवार दोपहर बयाना चुंगी के पास रेलवे ब्रिज के समीप की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वहां सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर सामान खरीदने के लिए रुका हुआ था। तभी ब्रह्मबद की दिशा से आ रही तेज़ रफ्तार बोलेरो ने ट्रैक्टर में सामने से ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन के एयरबैग तत्काल खुल गए। हादसे की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
स्थानीय निवासी दिनेश चन्द जाटव ने बताया कि इस स्थान पर इस प्रकार की दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। लोगों ने कई बार प्रशासन को यहां स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है ताकि तेज़ रफ्तार वाहनों की गति नियंत्रित हो सके, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतज़ार कर रहा है?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार व्यक्ति को 108 एंबुलेंस की मदद से तुरंत बयाना उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे में ट्रैक्टर चालक दीपक, जो गांव बाय तुलसी का निवासी है, सुरक्षित बच गया। बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन शेरगढ़ गांव की है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से एक बार फिर निवेदन किया है कि बयाना चुंगी और रेलवे ब्रिज के पास जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर या अन्य सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
यह हादसा न केवल लापरवाही की एक मिसाल है बल्कि यह भी दर्शाता है कि प्रदेश में जारी सड़क सुरक्षा के निर्देशों का पालन स्थानीय स्तर पर कितनी गंभीरता से किया जा रहा है।
- बयाना सड़क हादसाBhiwani accidentबयाना रेलवे ब्रिज टक्करभरतपुर दुर्घटनाबयाना बोलेरो ट्रैक्टर एक्सीडेंटRajasthan road safetyBhajanlal Sharma directivesबयाना चुंगी ब्रेकर मांगबयाना प्रशासन लापरवाहीBharatpur newsBayana accident newsBhajanlal Sharma road safety RajasthanBayana local residents complaintBayana Shergarh Bolero accidentDinesh Chand Jatav statement

Devisingh Prajapat, Bharatpur
नाम: देवीसिंह प्रजापत
कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)
अनुभव: 15 वर्ष
बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)
परिचय
देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)
देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।
शैक्षणिक योग्यता
देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।
