राजस्थान बनेगा खेलो इंडिया का नया हब; ५ वे अध्याय का होगा आगाज
राजस्थान में होने जा रहा है खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025, जहां देशभर के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा — यह मंच भारत के खेल भविष्य को नई उड़ान देगा।

24 नवंबर से 5 दिसंबर 2025 तक राजस्थान के सात शहरों में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( KIUG ) का पांचवा अध्याय आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में 23 पदक खेलों और एक प्रदर्शन खेल (खो-खो) को शामिल किया गया है। पूरे 12 दिनों तक यह चलने वाला है। इन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स ( KIUG ) में कुल 5000 से भी ज्यादा एथलीट मैदान में उतराने वाले है। राजस्थान इन दिनों खेल, जोश और युवा ऊर्जा से सराबोर रहेगा।
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा है कि “खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) भारत में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक अहम कदम है।” उन्होंने बताया कि इस पहल से देशभर के विश्वविद्यालयों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां छात्र अपनी खेल क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे। राजस्थान में होने वाला यह संस्करण देश के बढ़ते खेल परिदृश्य का प्रतीक होगा और कई युवा खिलाड़ियों के लिए गौरव की नई सीढ़ी साबित होगा।
डॉ. मंडाविया ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न के तहत खेलो इंडिया योजना ने देश में खेलों का मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है। इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभा खोजने का काम किया है, बल्कि युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी करियर बनाने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि “खेलों के ज़रिए प्रतिस्पर्धा और सौहार्द की भावना ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विचार को मज़बूत करती है।”
इस साल के केआईयूजी 2025 में कुल 23 पदक खेल और एक प्रदर्शन खेल शामिल होंगे। तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी, मुक्केबाज़ी, भारोत्तोलन और कुश्ती जैसे लोकप्रिय खेलों के साथ-साथ पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग-कयाकिंग और साइकिलिंग को भी शामिल किया गया है। खो-खो को इस बार एक प्रदर्शन कार्यक्रम के रूप में पेश किया जाएगा।
पिछले वर्ष पूर्वोत्तर भारत में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय ने चैंपियन ट्रॉफी जीती थी। इस बार उम्मीद है कि राजस्थान संस्करण में और भी ज़्यादा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। अब तक खेलो इंडिया के तहत देश में 20 बड़े खेल आयोजन हो चुके हैं। जिनमें युवा, यूनिवर्सिटी, विंटर, पैरा, बीच और वॉटर स्पोर्ट्स जैसे विविध खेल शामिल हैं। यह कार्यक्रम अब भारत के खेल भविष्य को एक नई दिशा देने की ओर अग्रसर है।

Ashiti Joil
यह प्रातःकाल में कंटेंट रायटर अँड एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। यह गए 3 सालों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकसत्ता, टाईम महाराष्ट्र, PR और हैट मीडिया में सोशल मीडिया कंटेंट रायटर के तौर पर काम किया है। इन्होंने मराठी साहित्य में मास्टर डिग्री पूर्ण कि है और अभी ये यूनिवर्सिटी के गरवारे इंस्टीट्यूड में PGDMM (Marthi Journalism) कर रही है। यह अब राजकरण, बिजनेस , टेक्नोलॉजी , मनोरंजन और क्रीड़ा इनके समाचार बनती हैं।
