✕
राजस्थान आरटीई प्रवेश 2026: निजी स्कूलों में निशुल्क आवेदन 20 फरवरी से शुरू
By Mahendra Singh Chouhan, JaisalmerPublished on
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा प्रथम और प्री-प्राइमरी की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर 4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

x
जैसलमेर के कबीर बस्ती स्थित एम. के. जी. मेमोरियल स्कूल समेत राजस्थान के निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत निःशुल्क प्रवेश प्रक्रिया के दिशा-निर्देश जारी।
प्रवेश हेतु आरक्षित सीटें और पात्रता
जिले के ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती स्थित खुशी ग्राम विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित एम. के. जी. मेमोरियल स्कूल कबीर बस्ती के संस्था प्रधान मनोहर लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि:
- "शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्री-प्राइमरी (पीपी 5+) तथा कक्षा प्रथम में कुल 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों हेतु आरक्षित हैं।"
- "पात्र अभिभावकों को निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से करना होगा।"
आयु सीमा एवं आवश्यक दस्तावेज
संस्था प्रधान ने बताया कि प्रवेश के लिए बच्चों की आयु 5 से 7 वर्ष के मध्य होना आवश्यक है। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य रहेगा:
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
लॉटरी प्रक्रिया और प्राथमिकता
प्रवेश हेतु वरीयता क्रम का निर्धारण 6 मार्च 2026 को आयोजित लॉटरी प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत:
- "दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।"
आरटीई ऑनलाइन आवेदन संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय समय में कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Next Story
Related News
X

