राजस्थान: 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू, उदयपुर में 'प्रवेशोत्सव 2026' का आगाज
राज्य सरकार के नवाचार के तहत पहली बार अप्रैल में शुरू हुआ सत्र, उदयपुर के स्कूलों में तिलक लगाकर और उपरना ओढ़ाकर हुआ छात्रों का स्वागत।

उदयपुर(नगर संवाददाता)। राजस्थान में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए इस वर्ष पहली बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू किया गया है। इसके साथ ही राज्यभर में 'प्रवेशोत्सव 2026' के तहत नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट रेट कम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
उदयपुर में उत्साह के साथ प्रवेशोत्सव की शुरुआत
उदयपुर जिले में भी इस पहल की शुरुआत उत्साह और नवाचार के साथ हुई। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भलो का गुड़ा में नए सत्र के पहले दिन छात्रों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। विद्यालय पहुंचे बच्चों को तिलक लगाकर और उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया, जिससे स्कूल का माहौल उत्सव जैसा नजर आया।
शिक्षा विभाग का नवाचार और मुख्य उद्देश्य
विद्यालय की प्रिंसिपल डिंपल गोगरा ने बताया कि राज्य सरकार का यह एक नवाचार है, जिसके तहत पहली बार अप्रैल माह से ही शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और सरकारी स्कूलों में नामांकन बढ़ाना है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
