सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

सामाजिक न्याय एवं आधिकारिक मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि:

"राज्य सरकार घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उनके उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगभग एक महीने के शिविर सभी जिलों में संचालित किए गए।"


शिविरों के परिणाम और आवेदन प्रक्रिया

  • शिविरों में कुल 17 हजार 21 आवेदन प्राप्त हुए।
  • परीक्षण कर 12 हजार 455 व्यक्तियों को शिविरों में पहचान पत्र जारी कर दिए गए।
  • शेष का परीक्षण किया जा रहा है और प्रक्रियाधीन है।

जिलेवार आंकड़े और दी गई सुविधाएं

श्री गहलोत ने बताया कि प्रदेश में पहचान पत्र जारी करने में अग्रणी जिले इस प्रकार रहे:

श्री गंगानगर 1884
पाली 1286
बीकानेर 1263
अजमेर 1006
अलवर 969

उन्होंने बताया कि शिविरों में ई-मित्र के माध्यम से निःशुल्क आवेदन की सुविधा प्रदान की गई थी। साथ ही अधिकारियों को मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र एवं मूल निवास प्रमाण पत्र आदि बनवाकर मदद के लिए भी नियोजित किया गया था।


भावी लक्ष्य और जनकल्याण

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से समुदाय के अधिकाधिक व्यक्तियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का उद्देश्य सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया सतत जारी रखी जाएगी, ताकि समुदाय सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से उठा सके।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story