कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट 2026–27 पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखी सरकार की प्राथमिकताएं


महिला सशक्तिकरण व विकास को समर्पित बजट : अविनाश गहलोत

ब्यावर, 14 फरवरी। राजस्थान राज्य बजट–2026-27 के संबंध में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने बजट की प्रमुख विशेषताओं पर विधानसभावार एवं जिले के समग्र विकास के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी।

कैबिनेट मंत्री श्री गहलोत ने बजट–2026-27 को महिला सशक्तिकरण का दर्पण बताते हुए कहा कि: "केंद्र एवं राज्य स्तर पर महिला वित्त मंत्रियों द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाना महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है।"


आधारभूत संरचना और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण

  • प्रदेश के नवगठित आठ जिलों में मिनी सचिवालय एवं अन्य प्रमुख कार्यालयों के भवन निर्माण।
  • 94 नवीन पंचायत समितियों तथा 3 हजार 467 ग्राम पंचायतों में आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विकास कार्य 3 हजार करोड़ रुपये की लागत से करवाए जाएंगे।
  • नवगठित जिलों में एससी/एसटी वृत्त कार्यालय, मानव तस्करी विरोधी (AHT) यूनिट्स तथा अभय कमाण्ड सेंटर की स्थापना एवं आधारभूत विकास के लिए 40 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

पर्यावरण एवं उद्यान विकास: 'नमो नर्सरी' और 'Oxyzones'

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर उन्नत ‘नमो नर्सरी’ स्थापित की जाएगी तथा पंचायत समिति स्तर पर चरणबद्ध रूप से ‘नमो वन’ विकसित किए जाएंगे। ब्यावर सहित 16 जिलों में मॉडल उद्यान 'Oxyzones' के रूप में विकसित करने हेतु 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।


ब्यावर जिले के लिए प्रमुख घोषणाएं

मंत्री श्री गहलोत ने ब्यावर के विकास हेतु निम्नलिखित प्रावधानों की जानकारी दी:

  • राजकुमारी अमृतकौर जिला चिकित्सालय में आधारभूत संरचना एवं सीवरेज कार्य हेतु 15 करोड़ रुपये।
  • बड़ाखेड़ा-ब्यावर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करना।
  • जवाजा ब्लॉक सहित विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों की मरम्मत एवं नहरों के जीर्णोद्धार हेतु 35 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम के विकास कार्य।
  • सेवारत सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के लिए ब्यावर में इंटीग्रेटेड सैनिक कॉम्प्लेक्स की स्थापना।
  • जैतारण–बलाड़ा–बलुपुरा सड़क निर्माण तथा बिजयनगर से ब्यावर तक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम आधारित सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य।

विकसित भारत की संकल्पना और जन-संवाद

मंत्री श्री गहलोत ने कहा कि: "माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है तथा यह बजट ‘विकसित भारत’ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में दूरदर्शी पहल है।"

इस अवसर पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत भी उपस्थित रहे। उन्होंने बजट को सर्वांगीण उत्कर्ष वाला बताते हुए कहा कि: "यह समाज के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखने वाला जनकल्याणकारी बजट है।"

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों द्वारा जिले के सर्वांगीण विकास एवं प्रेस मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रश्न पूछे गए, जिनका मंत्री ने विस्तार से उत्तर दिया।


कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे:

  • जिला कलेक्टर कमल राम मीना
  • अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट
  • सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी
  • भाजपा पदाधिकारी
  • विभिन्न प्रेस मीडिया के प्रतिनिधि
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story