राजाखेड़ा नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य का शुक्रवार, 23 मई 2026 को जनगणना शाखा द्वारा गठित निरीक्षण टीम ने औचक निरीक्षण किया। जनगणना अधिकारी श्री देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में गठित टीम ने अम्बरपुर, भीमपुरा, गोपालपुरा, गंगोलियापुरा, करिलकी एवं वार्ड संख्या 4 में संचालित जनगणना कार्य की गुणवत्ता, शुद्धता और प्रगति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य का सत्यापन किया। टीम ने जनगणना कार्य में उपयोग किए जा रहे अभिलेखों एवं प्रपत्रों की जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया कि कार्य शासन के निर्देशानुसार पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संपादित किया जा रहा है। साथ ही प्रगणकों को कार्य को अधिक प्रभावी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान फील्ड ट्रेनर श्री हरिओम सिंह ने प्रगणकों को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्र निर्माण की आधारभूत प्रक्रिया है और प्रत्येक प्रगणक की जिम्मेदारी है कि वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने जनगणना कार्य के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान भी बताए तथा सभी कार्मिकों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण टीम में श्री हरिओम सिंह (फील्ड ट्रेनर), श्री नितेश गौड़ (नियमित जनगणना सहायक), श्री राजेन्द्र सिंह (तकनीकी सहायक), श्री सुनील शर्मा (तकनीकी सहायक) एवं श्री विजय सिंह उपस्थित रहे। निरीक्षण अभियान के माध्यम से नगर पालिका राजाखेड़ा क्षेत्र में जनगणना कार्य की पारदर्शिता, सटीकता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story