राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के फरासपुरा गांव में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता के समर्थन को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विकसित राजाखेड़ा के संकल्प को दोहराया। सम्मेलन में राजाखेड़ा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए तथा भाजपा के सुशासन और संगठन को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा का बड़ी माला पहनाकर और साफा भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इस दौरान पंकज शर्मा, राजा भैया, जयवीर पोसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह तोमर, मुकेश हनुमान पुरा, नवल लोधा, पूर्व उपजिला प्रमुख केदार पोसवाल और रामवती जाटव मंचासीन रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीरजा शर्मा ने कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद विशेष और सौभाग्यपूर्ण है, क्योंकि जन्मदिन के अवसर पर उन्हें पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार, प्रेम और स्नेह ही उनकी असली ताकत है तथा उसी शक्ति से वह क्षेत्र के विकास और जनता की हरसंभव मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने विकसित राजाखेड़ा को अपना सपना बताते हुए कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी मील का पत्थर साबित होगी।

अपने संबोधन में शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में जनता का उत्साह इस बात का संकेत है कि अब यहां अंग्रेजों का शासन समाप्त हो चुका है और क्षेत्र धीरे-धीरे रामराज्य के पथ पर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जहां उनके कार्यकर्ता का पसीना गिरेगा, वहां उनका लहू बहेगा। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे क्षेत्र की जनता के लिए सदैव खुले रहेंगे।

कार्यक्रम को पूर्व उपजिला प्रमुख केदार पोसवाल, जयवीर पोशवाल, राजा भैया, नवल लोधा, रामवती जाटव, लक्ष्मण सिंह तोमर, रामभरोसी जाटव, हम सिंह लोधा और मुकेश बघेल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने भाजपा के सुशासन और संगठनात्मक मजबूती को लेकर अपने विचार रखे।

सम्मेलन के दौरान भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम और आतिशबाजी के साथ मनाया गया। स्थानीय युवा प्रवीण शर्मा, राजू तिवारी, रोहित, बिन्तेश, अनिल, छोटू तोमर, रिंकू तोमर और मुरारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। इसके साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र सेवा के लिए आशीर्वचन प्रदान किए।

समारोह में गिर्राज सिंह मास्टर, मिथल शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, उदय सिंह निषाद, देवेंद्र मुद्गल, पप्पू तोमर, मुकेश बघेल, कपूरचन्द प्रजापति, बनवारी सिसोदिया, माताप्रसाद दिवाकर, महेंद्र सिंह कंसाना, बंटी सरपंच, राजकुमार सोनी, अशरफी, दुर्गेश ठाकुर, लटूर चंद त्यागी, हेमंत सिसोदिया, सत्यम गुप्ता, जयवीर सिंह, रामावतार त्यागी और रामकिशोर शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन ने राजाखेड़ा क्षेत्र में भाजपा संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं के उत्साह को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

Uttam Dixit, Dholpur

Uttam Dixit, Dholpur

नाम: उत्तम दीक्षित


वर्तमान पद: संभाग प्रमुख (भरतपुर संभाग, राजस्थान)

कार्यक्षेत्र / स्थान: धौलपुर एवं भरतपुर संभाग, राजस्थान


पत्रकारिता का अनुभव 

उत्तम दीक्षित जी को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 40 वर्षों का दीर्घकालिक एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश एवं प्रदेश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं:

प्रिंट मीडिया (Print Media):

दैनिक प्रातःकाल, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी, दैनिक आज, विकासशील भारत, सीमा संदेश, जयपुर टाइम्स, राजस्थान दर्शन।

इलेक्ट्रॉनिक / टीवी मीडिया (Electronic Media):

TV99, A1TV, न्यूज नेशन (News Nation), प्रजातंत्र टीवी (Prajatantra TV), इंडिया वॉइस (India Voice), हिंदी खबर (Hindi Khabar), साधना प्लस (Sadhna Plus), वीआईपी न्यूज (VIP News)।

Next Story