रायपुर। कस्बे के गणेश मंदिर के पास शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पानी के कैंपर से भरा एक टेम्पो सड़क के बीचो-बीच बनी नाली में फंस गया। टेम्पो के फंसते ही उसमें रखे कई पानी के कैंपर सड़क पर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान बीच सड़क में बनी नाली और उसका चौड़ा आकार हादसों का कारण बन रहा है। वाहन चालकों को नाली का सही अंदाजा नहीं होने के कारण आए दिन वाहन इसमें फंस जाते हैं और दुर्घटना की स्थिति बन जाती है।

स्थानीय नागरिकों ने रायपुर नगर पालिका से मांग की है कि इस समस्या पर जल्द ध्यान देकर नाली का उचित निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसों से बचा जा सके। घटना ने सड़क निर्माण में तकनीकी दोष और सुरक्षा मानकों पर पुनर्विचार की आवश्यकता को उजागर किया है।

Updated On
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story