रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज तीसरा दिन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मेले में पहुंचे, जिससे पूरे मेला परिसर में दिनभर रौनक और चहल-पहल बनी रही।

मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए लगाए गए विभिन्न प्रकार के झूलों पर लोगों की भीड़ उमड़ी और उन्होंने झूलों का भरपूर आनंद लिया। वहीं हाट बाजार में लगी खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे मेला परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

मेले के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। उनके साथ उपनिरीक्षक सरवर खान सहित पुलिसकर्मी मेले में जगह-जगह मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं, जिससे पूरे मेले में शांति और सुरक्षा का माहौल कायम है और श्रद्धालु निर्भय होकर दर्शन व मेले का आनंद ले रहे हैं।

मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी सक्रिय रूप से व्यवस्थाओं का संचालन करते दिखाई दिए। उनके साथ रूप सिंह पवार, विजय सिंह चौहान और मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए। आस्था, सुरक्षा और सामुदायिक सहयोग के बीच आयोजित यह मेला क्षेत्र की धार्मिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।

Updated On
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story