अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम ब्यावर और पुलिस थाना रायपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से उगाई गई अफीम की फसल पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने खेत से अफीम के कुल 74 पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवर सिंह व वृताधिकारी बृजमोहन के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना अधिकारी राजू राम सीरवी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश

पुलिस को विशेष सूचना मिली थी कि बेरा ईकरिया, ग्राम झूठा में एक खेत में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगाए गए हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और खेत की तलाशी लेने पर वहां कुल 74 अफीम के पौधे बरामद हुए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से पौधों को जब्त कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी की पहचान और कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनाराम पुत्र भूराराम जाट (62 वर्ष), निवासी बेरा ईकरिया, झूठा, थाना रायपुर, जिला ब्यावर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस दल

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना अधिकारी राजू राम सीरवी, हेड कांस्टेबल दीवाराम, कांस्टेबल कैलाशचंद, दिनेश, सुरेश, अमरेश, चालक सतपालसिंह व महिपाल शामिल रहे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story