रायपुर। पुलिस थाना रायपुर ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए खेत में उगाए गए अफीम के 42 पौधे जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बुधवार शाम 7 बजे पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस पूरी कार्रवाई का विवरण साझा किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह के निर्देशन में कुशलतापूर्वक संपन्न की गई है।

पुलिस गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा व वृत्ताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के सुपरविजन तथा थानाधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में सरवर खान उपनिरीक्षक मय टीम क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पचानपुरा की सरहद में एक खेत के पास पुलिस वाहन को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध तरीके से छुपने लगा। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ा और सघन पूछताछ की।

आरोपी की पहचान और मौके पर बरामदगी

पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम "पूनमसिंह पुत्र रतनसिंह जाति रावत निवासी सालरवाड़ा कालब खुर्द" बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने खेत में धनिया की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम के पौधे लगा रखे हैं और इसी डर से वह पुलिस को देखकर छुपने लगा था। पुलिस ने जब खेत की तलाशी ली तो वहां अफीम के कुल 42 पौधे उगे हुए मिले, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में राजूराम सीरवी (थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर), सरवर खान (उपनिरीक्षक), कैलाशचंद (सहायक उपनिरीक्षक), सुरेश कुमार (कांस्टेबल) और प्रेमसुख (कांस्टेबल) शामिल रहे।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story