मुखबिर की सूचना और पुलिस की नाकाबंदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को विशेष सूचना मिली थी कि "भीम की ओर से एक बोलेरो पिकअप में भारी मात्रा में अवैध शराब परिवहन की जा रही है।" सूचना के आधार पर कालब कला के पास आम रास्ते पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन को तेज गति से भगाकर ले गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर चालक वाहन को झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया।

जब्त अवैध शराब और वाहन का विवरण

वाहन की तलाशी लेने पर निम्नलिखित अवैध सामग्री बरामद हुई:

  • 91 कार्टून में 4368 देशी शराब के पव्वे
  • 6 कार्टून में 288 अंग्रेजी शराब के पव्वे
  • 20 कार्टून में 240 बीयर की बोतलें

पुलिस ने अवैध शराब सहित बोलेरो पिकअप क्रमांक आरजे 22 जीबी 1733 को जब्त कर लिया है।


कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में रायपुर थानाधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:

  • कैलाशचंद (सहायक उप निरीक्षक)
  • सौराज (कांस्टेबल)
  • राजेन्द्र (कांस्टेबल)
  • सुरेश (कांस्टेबल)
  • सर्वेश्वर (कांस्टेबल)
  • रामलहरी (कांस्टेबल)
  • सतपाल सिंह (कांस्टेबल)

वर्तमान स्थिति

मामले में आरोपियों की तलाश जारी है तथा अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story