पुलिस थाना रायपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष वांछित अपराधी अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के मामले में तीन वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

थानाधिकारी सरवर खान ने बताया कि "जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र शर्मा एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर के निर्देशन में जिले में विशेष वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है।"

इसी अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट प्रकरण संख्या 227/2022 धारा 8/18, 29 में 3 साल से फरार आरोपी लैहरूलाल पुत्र भैरूलाल (उम्र 52 वर्ष), निवासी पावली, थाना राश्मी, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया।

अपराध का विवरण और गिरफ्तारी

आरोपी अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास एवं तकनीकी सहयोग से आरोपी को दस्तयाब किया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में अनुसंधान की कार्रवाई प्रगति पर है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
  • सरवर खान, थानाधिकारी पुलिस थाना रायपुर
  • संजय, सीओ कार्यालय जैतारण
  • सौराज, कांस्टेबल पुलिस थाना रायपुर
  • सुरेश, कांस्टेबल पुलिस थाना रायपुर
  • अंकुर, कांस्टेबल पुलिस थाना रायपुर
Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story