रायपुर, 11 अप्रैल। रायपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुशालपुरा में महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महात्मा फुले के जीवन एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई ने महात्मा फुले के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया।" उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्गों को शिक्षित कर समाज में समानता और जागरूकता की नींव रखी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें सामाजिक न्याय एवं समरसता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने महात्मा फुले के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, समानता एवं जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर डॉक्टर संजू चौधरी मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज (कुशालपुरा), ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर रामचन्द्र पटेल, ओमप्रकाश, अतिरिक्त ब्लॉक अधिकारी सुरेन्द्र, कानाराम पटेल, बाबूलाल यादव, प्रेम सिरवी, कविता (एएनएम) सहित सरपंच प्रशासक सुशीला सीरवी, समाज सेवक अशोक सिरवी, अन्य कार्मिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वार्ड नंबर 6 का औचक निरीक्षण एवं जनसमस्याओं का निस्तारण

कार्यक्रम के उपरांत उपखंड अधिकारी सुमित्रा विश्नोई ने ग्राम पंचायत कुशलपुरा के वार्ड नंबर 6 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड पंच मोहन देवासी द्वारा क्षेत्र में गंदे पानी एवं कीचड़ की समस्या से अवगत करवाया गया। जिस पर उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्या के त्वरित समाधान के आदेश दिए और ग्रामीणों को शीघ्र राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

टीबी मुक्त भारत अभियान एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

इसके साथ ही कार्यक्रम में “100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत के विभिन्न संकेतकों की जानकारी भी दी गई। उपस्थित लोगों को टीबी की समय पर जांच, उपचार एवं निक्षय पोषण योजना, टीबी रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनकर पोषण किट देने के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं जागरूक ग्राम के निर्माण का संदेश दिया गया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story