कृषि विज्ञान केंद्र रायपुर एवं डॉ. बी. आर. चौधरी कृषि अनुसंधान केंद्र मंडोर, कृषि विश्विद्यालय जोधपुर द्वारा ग्राम आनंदपुर कालू में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का प्रायोजन सुपारी और मसाला विकास निदेशालय, कालीकट, केरल द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य मार्गदर्शन

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसार शिक्षा निदेशालय कृषि विश्विद्यालय जोधपुर के निदेशक डॉ. सेवा राम कुमावत ने की। निदेशक महोदय ने कहा:

"मसाला फसलों की टिकाऊ एवं उन्नत कृषि पद्धतियां तथा जीरे की आधुनिक उत्पादन तकनीक एवं ड्रिप सिंचाई से जीरा उत्पादन तथा जीरा प्रसंस्करण के लिए किसान उत्पादक संघटक।"

विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जानकारी

  • केवीके रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. एम.एस. चांदावत ने कृषि विज्ञान केंद्र की प्रसार गतिविधियों के बारे मे तथा "कम खर्च में जीरा की खेती" के बारे मे विस्तार से बताया।
  • क्षेत्रिय निदेशक अनुसंधान, डॉ. एम. एल. मेहरिया ने जीरा की उन्नत किस्म, बीज उपचार, समन्वित फसल प्रबंधन, जैविक जीरा उत्पादन तकनीक, विपणन तथा जीरे की निर्यात के गुणवत्ता के बारे मे बताया।
  • बागवानी विशेषज्ञ डॉ. हरिदयाल चौधरी ने "जीरा फसल समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन" के बारे मे जानकारी साझा की।

नवीन किस्म: जोधपुर जीरा- 1 की विशेषताएं

डॉ. एम. एल. मेहरिया ने कृषि विश्विद्यालय जोधपुर द्वारा इजाद की गई नवीन किस्म जोधपुर जीरा- 1 के बारे मे बताया। इस नवीन किस्म में अन्य किस्मों की बजाय 22 प्रतिशत उत्पादन ज्यादा होता हैं तथा वाष्पशील तेल की मात्रा 20-25 प्रतिशत, इसका बीज बोल्ड होता हैं तथा अन्य किस्मों की अपेक्षा रोग एवं बीमारियां भी कम लगती हैं। इस किस्म के इजात होने से किसानों में खुशी की लहर है।

उपस्थिति एवं मंच संचालन

कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे:

  • एशियन स्पाइसेज कंपनी के प्रबंधक श्री चंद्रपाल।
  • सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी श्री गोवर्धन सिंह एवं अर्जुन सिंह।
  • आनंदपुर कालू के सहायक कृषि अधिकारी श्री दिनेश छाबा एवं कृषि पर्यवेक्षक श्रीमती सरला।
  • इस कार्यक्रम में 120 कृषक एवं कृषक महिलाओं सहित विभिन्न विशेषज्ञों की भागीदारी रही।

इस कार्यक्रम में मंच संचालन प्रसार शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. निधि ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नितेश शर्मा ने किया।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story