रायपुर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर रायपुर कस्बे में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा और ग्रामीण शामिल हुए।

शोभायात्रा का मार्ग और विशेष आकर्षण

रैली की शुरुआत मेला चौक स्थित हनुमान जी मंदिर से हुई, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जयघोष के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। इसके बाद रैली रायपुर के मुख्य बाजार, झूठा गली सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। रैली में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, जिनमें भगवान हनुमान के विभिन्न स्वरूपों और धार्मिक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह ग्रामीणों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रशासन

इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। रायपुर थाना अधिकारी राजू राम सीरवी और जवाजा थाना अधिकारी नवल किशोर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। दोनों अधिकारियों ने स्वयं मौके पर उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रैली के प्रत्येक चरण पर निगरानी बनाए रखी। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया तथा यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस की सक्रियता और आमजन के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ।

सामाजिक एकता का संदेश

यह रैली केवल धार्मिक आस्था को मजबूती दी, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी दिया। आयोजन की सफलता में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story