बारां। विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया ने सोमवार को अपने क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। भाया ने बोहत और मांगरोल कस्बों में पहुंचकर आमजन, कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा के साथ बोहत एवं मांगरोल पहुंचे। जगह-जगह कांग्रेसजनों और आमजन ने भाया का माल्यार्पण, शॉल, श्रीफल, पुष्पवर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। डोल नगाड़े, स्वागत द्वार और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। मांगरोल कस्बे में भी भाया का जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने इस अवसर पर आगामी पंचायतराज और नगर निकाय चुनावों में भी कांग्रेस प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। समारोह में पीसीसी सचिव हंसराज मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, नगर अध्यक्ष डॉ. इजहार खान, सरपंच तोलाराम मीणा, कानसिंह चैधरी, षिषुपाल मीणा, राजेन्द्र मीणा, लखन मीणा, डीसीसी महासचिव प्रमोद जैन टीटू सहित कई अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाया ने अपने भाषण में कहा कि विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत मतदाताओं के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के विकास कार्य, सामाजिक सेवा और धार्मिक गतिविधियों में उन्होंने पहले कोई कमी नहीं छोड़ी और भविष्य में भी कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

नव निर्वाचित विधायक प्रमोद जैन भाया मंगलवार, 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर के बाद उनका क्षेत्र में विकास और जनसेवा के कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story