छोटीसादड़ी। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो माह पहले चोरी हुई कार को पुलिस गश्ती दल ने बरामद किया। घटना के दौरान कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नितेश कुमार पाटीदार निवासी सेमरड़ा ने थाना छोटीसादड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी वर्कशॉप आरके ऑटो सर्विस, नीमच रोड माथुर हॉस्पिटल के पास स्थित है। 27 अक्टूबर को प्रार्थी ने बताया कि करीब 20 दिन पहले युवराज सिंह पिता गुलाब सिंह राजपूत निवासी रोहिणीखेडा थाना जलोदा जागीर ने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार रिपेयर के लिए वर्कशॉप में खड़ी करवाई थी। कार की मरम्मत पूरी होने के बाद इसे वर्कशॉप के बाहर अन्य वाहनों के साथ पार्क किया गया।

26 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वर्कशॉप बंद करने के बाद प्रार्थी अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह 10 बजे वर्कशॉप पर लौटने पर उसने पाया कि युवराज सिंह की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी हो चुकी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की।

टीम ने मंगलवार को गश्त के दौरान केसुन्दा फंटा में नाकाबंदी लगाई। इस दौरान एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट डिजायर कार, बिना नंबर प्लेट के, पुलिस जाप्ते को देखकर केसुन्दा की ओर भागी। पुलिस ने कार का पीछा किया और भाटखेड़ा गांव के तालाब के पास कार को छोड़ते हुए चालक फरार हो गया। कार की जांच में इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर इसे चोरी का माल पाया गया। पुलिस ने कार बरामद कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

इस बरामदगी से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई की दिशा में पुलिस की तत्परता सामने आई है। मामले की जांच अभी जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)

नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)

अनुभव: 10 वर्षों से अधिक

परिचय 

शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।

बीट और कवरेज (Beats & Coverage)

वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:

  • राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की

Next Story