रायपुर। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेडीवीवीएनएल) के सहायक अभियंता (ओ एंड एम), पिपलिया कलां द्वारा जारी आदेश के अनुसार 27 मार्च 2026 को रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

रखरखाव कार्य के कारण आपूर्ति में कटौती

सहायक अभियंता कैलाश गर्ग ने बताया कि "132 केवी जीएसएस पिपलिया कलां में मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण पिपलिया कलां जीएसएस के अधीन आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी।" इसके चलते पिपलिया कलां, देवली कलां, बासनी कुशलपुरा, सहित आसपास के कई गांवों में सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग की आमजन से अपील

विद्युत विभाग ने इस कार्य के दौरान आमजन से सहयोग की अपील की है। आधिकारिक सूचना में विभाग द्वारा बिजली कटौती से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story