राजकीय बालिका विद्यालय में पन्नाधाय केंद्र ने बालिकाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
महिला अधिकारिता विभाग के जागृति सप्ताह के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण सहित माहवारी स्वच्छता और साइबर सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जागृति सप्ताह कार्यशाला के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की हेमलता और सुगनी बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए। इस अवसर पर पन्नाधाय केंद्र की प्रबंधक सूर्या, परामर्शदाता प्रियंका और मनीषा ने स्वास्थ्य व साइबर सुरक्षा पर संवाद किया।
आज दिनांक 07/04/2026 को महिला अधिकारिता द्वारा संचालित पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रबंधक सूर्या एवं परामर्शदाता प्रियंका, मनीषा द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागृति सप्ताह द्वितीय दिवस की कार्यशाला के तहत स्कूल की बालिकाओं को आत्म रक्षा प्रशिक्षण करवाया गया, साथ ही किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
आत्मरक्षा का प्रशिक्षण और पोषण की जानकारी
कार्यक्रम में आत्मरक्षा का प्रशिक्षण कालिका पेट्रोलिंग यूनिट से हेमलता जी एवं सुगनी जी द्वारा दिया गया, जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम की कड़ी में पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक द्वारा बालिकाओं से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में विस्तृत चर्चा कर उन्हें माहवारी के दौरान कैसा संतुलित आहार लेना चाहिए और किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए के बारे में बताया गया।
विभागीय योजनाओं का प्रचार और बाल विवाह का विरोध
विद्यालय स्टाफ और बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा कर मुख्य हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए एवं साइबर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ ग्रहण करवाई गई और सभी द्वारा बाल विवाह का विरोध करने का संकल्प लिया गया। विद्यालय से प्रधानाचार्य विनोद जी, अध्यापिका रश्मि बालानी, अरुणा व्यास एवं 103 बालिकाएं उपस्थित रहीं। यह कार्यक्रम बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
