रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को लिया चपेट में

बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि सोमवार, शाम राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।

परिजनों का बुरा हाल और गमगीन माहौल

"दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।" पुलिस द्वारा इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Jagdish Mali, Raipur

Jagdish Mali, Raipur

नाम: जगदीश माली

वर्तमान पद: संवाददाता (रायपुर मारवाड़)

कार्यक्षेत्र: जिला पाली और जिला ब्यावर (विशेष रूप से रायपुर तहसील, जैतारण तहसील एवं इनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र)

बीट: स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बिज़नेस

परिचय 

जगदीश माली राजस्थान के पाली और ब्यावर जिलों के क्षेत्रीय संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से रायपुर मारवाड़, रायपुर तहसील और जैतारण तहसील सहित इसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की खबरों को कवर करते हैं। जगदीश माली स्थानीय प्रशासन, पुलिस थाना, अस्पताल, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़ी सभी प्रकार की महत्वपूर्ण खबरों की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव 

जगदीश माली को क्षेत्रीय धरातल पर समाचार संकलन और मीडिया रिपोर्टिंग का 5 साल का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनसमस्याओं, प्रशासनिक बैठकों और विकास कार्यों को निरंतर रिपोर्ट किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (12वीं पास) पूरी की है।

Next Story