कोटा/कनवास, 31 अक्टूबर।

धुलेट गांव के मनोज बैरवा के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान खिल उठी जब शुक्रवार को उसे कृत्रिम पैर लगाया गया। वर्षों बाद दोबारा अपने पैरों पर खड़े होकर चलने की खुशी उसके चेहरे पर साफ झलक रही थी। यह संभव हुआ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देश पर, जिन्होंने ग्राम चौपाल में मनोज की व्यथा सुनने के बाद तत्काल चिकित्सा विभाग को उपचार और कृत्रिम पैर लगवाने के निर्देश दिए थे।

कुछ दिन पहले धुलेट गांव में आयोजित ग्राम चौपाल के दौरान मनोज बैरवा ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से मिलकर अपनी पीड़ा साझा की थी। उसने बताया था कि एक सड़क दुर्घटना में उसका एक पैर कट गया था, जिसके कारण वह लंबे समय से चलने-फिरने में असमर्थ था। उसकी इस व्यथा को सुनकर मंत्री नागर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

निर्देशों के पालन में चिकित्सा विभाग ने पहल करते हुए मनोज के लिए कृत्रिम पैर की व्यवस्था की और शुक्रवार को सफलतापूर्वक उसे लगाया गया। पैर लगने के बाद मनोज ने जब पहली बार सड़क पर चलने का अनुभव किया तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उसने ऊर्जा मंत्री नागर और चिकित्सा विभाग का आभार जताया और कहा कि अब वह फिर से आत्मनिर्भर जीवन जी सकेगा।

इस मानवीय पहल ने न केवल मनोज के जीवन में नई रोशनी भर दी, बल्कि यह भी साबित किया कि प्रशासनिक तत्परता और जनसेवा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण किसी के जीवन में वास्तविक बदलाव ला सकता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story