बयाना। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के शैक्षणिक संस्थानों में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। देवनारायण कन्या महाविद्यालय एवं पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक गायन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का जयघोष कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बयाना के प्राचार्य श्रीधर गुर्जर ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों की सामूहिक प्रस्तुति के दौरान “वंदे मातरम्” के स्वर गगनभेदी जयघोष में परिवर्तित हो गए, जिससे पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति से गूंज उठा।

वहीं देवनारायण कन्या महाविद्यालय में विज्ञान एवं कला संकाय की छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगीत का गायन करते हुए मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नवनीत शर्मा ने की। उन्होंने छात्राओं को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसके रचयिता बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय तथा स्वतंत्रता संग्राम में इसके अमिट योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. शर्मा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह स्वतंत्रता सेनानियों की प्रेरणा का स्रोत और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण की शपथ ली। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहे और ‘वंदे मातरम्’ की गूंज ने पूरे परिसर को गौरव और गर्व से भर दिया।

Devisingh Prajapat, Bharatpur

Devisingh Prajapat, Bharatpur

नाम: देवीसिंह प्रजापत

कार्यक्षेत्र: बयाना उपखंड / उप जिला बयाना (राजस्थान)

अनुभव: 15 वर्ष

बीट (मुख्य विषय): सर्वपक्षीय समाचार (सभी तरह की खबरें और ग्राउंड रिपोर्टिंग)

परिचय 

देवीसिंह प्रजापत राजस्थान के बयाना उपखंड क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी, निष्पक्ष और सक्रिय पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से उप जिला बयाना और संपूर्ण बयाना उपखंड की हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं, विकास कार्यों से लेकर क्षेत्र की हर प्रमुख हलचल और सभी तरह की खबरों को प्रमुखता व प्रामाणिकता के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का व्यापक अनुभव (Work Experience)

देवीसिंह प्रजापत जी को मीडिया जगत का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। इस डेढ़ दशक के सफर में उन्होंने मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स (प्रिंट, डिजिटल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) पर काम किया है, जिससे उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है।

शैक्षणिक योग्यता

देवीसिंह प्रजापत जी शैक्षणिक रूप से बेहद सुदृढ़ हैं। उन्होंने विज्ञान स्नातक (B.Sc.) के साथ-साथ बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (B.E.) की डिग्री हासिल की है। उनकी यह तकनीकी और तार्किक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों के विश्लेषण, तथ्यों की जांच और समसामयिक मुद्दों को एक वैज्ञानिक व सटीक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने में सक्षम बनाती है।

Next Story