राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर आदर्श विद्या मंदिर सीसवाली में गूंजा स्वदेशी संकल्प का स्वर
बारां के आदर्श विद्या मंदिर सीसवाली में राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर स्वदेशी संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वदेशी विचारधारा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया। राकेश मीणा व कुंजबिहारी राठौर ने ठेंगड़ी जी के प्रेरक विचारों को साझा किया।

राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती के अवसर पर विद्या भारती द्वारा संचालित आदर्श विद्या मंदिर सीसवाली में सोमवार को स्वदेशी संकल्प दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना और स्वदेशी विचारधारा की गूंज के साथ विद्यार्थियों व कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांतीय पूर्णकालिक कार्यकर्ता राकेश कुमार मीणा रहे, जबकि अध्यक्षता तहसील संयोजक कुंजबिहारी राठौर ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यनारायण मेघवाल एवं प्रभारी ओमप्रकाश पंकज ने भारतीय परंपरा के अनुसार मंगल तिलक व अंगवस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि मीणा ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी के प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किसान संघ और मजदूर संघ की स्थापना कर छोटे उद्यमियों के आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी जी ने स्पष्ट संदेश दिया था कि “आर्थिक स्वतंत्रता के बिना राजनीतिक स्वतंत्रता अधूरी है।” उन्होंने किसानों को राष्ट्र की प्रगति से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा था, “देश के हम भंडार भरेंगे, किंतु कीमत पूरी लेंगे।”
अध्यक्ष कुंजबिहारी राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि सच्चा राष्ट्रप्रेमी वही है जो स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। उन्होंने सभी उपस्थितजनों से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, आचार्यों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन चेतना बंसल (शिशुवाटिका प्रमुख) एवं सुरेश कुमार नागर (योग प्रमुख) ने किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। इस अवसर पर भंवरलाल कहार, राकेश गौतम, रामपाल शर्मा, मनोज नागर, सुरेश मेघवाल, जीतमल गौचर, गिरिराज नागर, विजय रेनवाल, ओमप्रकाश ढोली, तोलाराम मीणा, लोकेश राठौर, बुद्धि प्रकाश बैरवा, अशोक सैनी, विनोद नागर, आशा नागर सहित समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे।
इस आयोजन ने विद्यालय परिसर को राष्ट्रभक्ति, स्वावलंबन और स्वदेशी भावना से ओतप्रोत कर दिया। विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता और भारतीय चिंतन के प्रति नई चेतना का संचार हुआ।
- राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ीस्वदेशी संकल्प दिवसआदर्श विद्या मंदिर सीसवालीविद्या भारती बारांस्वदेशी जागरण मंचराकेश कुमार मीणाकुंजबिहारी राठौरआत्मनिर्भर भारतस्वदेशी अभियानबारां समाचारसीसवाली आयोजनराष्ट्रभक्ति कार्यक्रमविद्या भारती आयोजनठेंगड़ी जयंतीस्वदेशी हस्ताक्षर अभियानRashtra Rishi Dattopant ThengadiSwadeshi Sankalp DiwasAdarsh Vidya Mandir SiswaliVidya Bharati BaranSwadeshi Jagran Manch RajasthanRakesh Kumar MeenaKunjbihari RathoreAatmanirbhar BharatSwadeshi MovementBaran NewsThengadi Jayanti CelebrationSwadeshi Pledge Campaign

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
