कोटा, 31 अक्तूबर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने शुक्रवार को एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया। यह आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:30 बजे हुई, जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या नम्रता जैन, एनएसएस प्रभारी डॉ. रंजना गुप्ता, एसोसिएशन अध्यक्ष पीयूष बज, महासचिव अनिमेष जैन, संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष पीयूष बज और महासचिव अनिमेष जैन ने कहा कि इस पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य देश की अखंडता और एकता को मजबूत करना तथा युवाओं में सरदार पटेल के आदर्शों और उनके योगदान के प्रति जागरूकता फैलाना है। पदयात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”, “सरदार पटेल अमर रहें”, “एकता में शक्ति है” जैसे जोशीले नारों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता का संदेश लोगों तक पहुँचाया।

इस आयोजन ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थान केवल अकादमिक विकास ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय जिम्मेदारियों के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। अकलंक कॉलेज की यह पहल स्थानीय समुदाय में एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने में एक प्रेरक उदाहरण साबित हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story