कोटा, 30 अक्टूबर। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय किसान संघ की ओर से गुरुवार को कोटा में गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां उपस्थित महिलाओं ने गायों को दलिया, गुड़ और हरा चारा खिलाकर सेवा भाव से पूजन किया। गायों को हल्दी, मेहंदी और कुमकुम लगाकर चूनरी ओढ़ाई गई, जिसके बाद गौ स्तुति का सामूहिक वाचन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ की महिला प्रमुख रजनी धाकड़ ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति की आत्मा और राष्ट्र की आर्थिक, धार्मिक तथा पर्यावरणीय शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा में यह विश्वास है कि गाय के शरीर में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। जिस घर में गौ माता का निवास होता है, उस घर से दोष, दुःख और दुर्भाग्य दूर रहते हैं। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति को गौ रक्षा और गौ सेवा में योगदान देना चाहिए, क्योंकि यह केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का भी आधार है।

गौ पूजन के दौरान महिलाओं ने भक्ति भाव से गौ स्तुति का वाचन किया और गौ माता के चरणों में पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में विमला गोचर, रुक्मणि गोचर, राजेश मालव, कलावती गुर्जर, दुलारी बाई, और ब्रज कन्या दाधीच समेत कई महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

गोपाष्टमी जैसे पर्वों के माध्यम से भारतीय किसान संघ द्वारा न केवल गौ सेवा की भावना को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन का संदेश भी दिया जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story