सोमवार को भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राजधानी जयपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। ब्यावर से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजस्थान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के सान्निध्य में उनका भव्य स्वागत किया।

नगर परिषद के पूर्व सभापति एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नीति शोध प्रमुख नरेश कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन को पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा फूलमालाएं पहनाकर सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निहाल चंद मेघवाल के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मोर्चा के महामंत्री मुकेश गर्ग, ओम जेदिया, रवि टांक, दुष्यंत रावत, गजेंद्र रावत, ललित कुमार, प्रमोद कुमार, ब्रजराज भाटी, जितेन्द्र सेन, आदित्य जोधावत, त्रिलोक सेन, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह रामु, खेमराज एवं जगदीश भाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

यह स्वागत कार्यक्रम न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रदर्शन रहा, बल्कि आगामी चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण अवसर भी सिद्ध हुआ।

Next Story