एनडीपीएस एक्ट का बीस हजार रुपए का इनामी आरोपी तीन साल बाद गिरफ्तार, अफीम और डोडाचूरा जब्त
छोटीसादड़ी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तीन वर्षों से फरार कमलराणा गैंग के बीस हजार रुपए के इनामी आरोपी अनिल कछावा उर्फ कालु बंजारा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 803 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 20 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। गिरफ्तारी के बाद अनुसंधान और पूछताछ जारी है।

छोटीसादड़ी। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्युह के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तीन वर्षों से फरार कमलराणा गैंग के बीस हजार रुपए के इनामी आरोपी अनिल कछावा उर्फ कालु बंजारा को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार शनिवार को की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 25 मार्च 2023 को तत्कालीन थानाधिकारी दीपक बंजारा के नेतृत्व में कारूण्डा चौराहा पर नाकाबंदी की गई थी। दो स्कॉर्पियो वाहन नाकाबंदी तोड़कर निम्बाहेडा रोड की ओर भागने लगे। रूद्राक्ष होटल के पास दोनों वाहनों को रोककर तलाशी लेने पर 803 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और 20 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की गई थी। इस कार्रवाई के बाद एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
अनुसंधान में पता चला कि आरोपी अनिल कछावा, पिता कारूलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मीपुरा थाना जीरन, जिला नीमच, मध्यप्रदेश, काफी समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक द्वारा बीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
शनिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को डिटेन कर पुछताछ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी से जब्तशुदा अफीम और डोडाचूरा के संबंध में गहन पुछताछ और अनुसंधान जारी है।
इस गिरफ्तारी से जिले में मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में पुलिस की कार्रवाई की गंभीरता और प्रभावशीलता उजागर हुई है। ऑपरेशन चक्रव्युह की इस सफलता ने यह संदेश दिया कि अपराधियों को न्याय के हाथों नहीं बचाया जा सकता।
- एनडीपीएस एक्टअनिल कछावा गिरफ्तारकालु बंजाराछोटीसादड़ी पुलिस कार्रवाईअफीम जब्तीडोडाचूरा जब्तीकमलराणा गैंगबीस हजार का इनामीऑपरेशन चक्रव्युहनीमचलक्ष्मीपुरारूद्राक्ष होटलराजस्थान पुलिसमादक पदार्थ तस्करीNDPS ActAnil Kachawa arrestKalu BanjaraChoti Sadri policeop Chakravyuhopium seizuredodachura seizurecriminal gang arrestreward fugitiveRajasthan crime news

Shelendra Singh Yadav(Pratapgarh)
नाम: शैलेन्द्र सिंह यादव (Shelendra Singh Yadav)
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)
कार्यक्षेत्र: छोटीसादड़ी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान)
अनुभव: 10 वर्षों से अधिक
परिचय
शैलेन्द्र सिंह यादव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले छोटीसादड़ी क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय स्तर पर सामाजिक, धार्मिक एवं जमीनी हकीकत से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और समाचार एकत्रित कर उन्हें प्रकाशित करने का कार्य करते हैं।
बीट और कवरेज (Beats & Coverage)
वह अपने कार्यक्षेत्र से निम्नलिखित सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं:
- राजनीति: स्थानीय राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव और जनप्रतिनिधियों से जुड़े समाचार।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था और अपराध से संबंधित मामले।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय और विकास कार्य।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: क्षेत्र की शैक्षणिक व्यवस्था, चिकित्सा सेवाएं और सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduate) की डिग्री हासिल की
