✕
नरेश मीणा का जयपुर कूच स्थगित: प्रशासन और मीणा के बीच 12 सूत्री मांगों पर बनी सहमति
By Kamlesh Saini, TonkPublished on
टोंक में भारी पुलिस जाप्ते के बीच हुई वार्ता के बाद समरावता मामले और सोप थाने के कर्मियों पर कार्रवाई सहित विभिन्न मांगों पर प्रशासनिक आश्वासन मिला।

x
टोंक के आमली मोड़ पर भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच नरेश मीणा और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद जयपुर कूच स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
प्रदर्शन और पुलिस की कार्रवाई
- आमली मोड़ और सोलतपुरा के बीच नरेश मीणा के काफिले को प्रशासन ने भारी पुलिस जाप्ते के साथ बैरिकेड लगाकर रोका था।
- मौके पर प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
12 सूत्रीय मांगों पर सहमति
अब नरेश मीणा की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर संभागीय आयुक्त से फोन पर वार्ता हुई है।
- प्रशासन की ओर से भरोसा दिलाया गया है कि “आगामी दिनों में ACS होम से भी वार्ता कराई जाएगी।”
- समरावता मामले में केस वापस लेने और जमानत खारिज की अर्जी वापस लेने को लेकर भी चर्चा हुई है।
- साथ ही सोप थाने के पुलिस कर्मियों पर आगामी दिनों में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
- स्थानीय मुद्दों पर पहले ही जिला प्रशासन की सहमति बन चुकी है।
वार्ता में उपस्थित अधिकारी
नरेश मीणा और प्रशासन के बीच 12 सूत्री मांगों पर बनी सहमति के दौरान निम्नलिखित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे:
- ADM रामरतन सौंकरिया
- ASP रतनलाल भार्गव
- टोंक SDM, उनियारा SDM, CO सहित पुलिस और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी।
Next Story
Related News
X

