माउंट आबू में निर्माण कार्यों पर रोक के बाद हलचल, आबू राज संघर्ष समिति की आपात बैठक
राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा माउंट आबू में निर्माण कार्यों पर रोक के बाद स्थानीय नागरिकों और संगठनों की बैठक में कानूनी राय लेकर न्यायालय में पक्ष रखने के लिए कमेटी गठित की गई।

माउंट आबू में निर्माण कार्यों पर राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई रोक के बाद शहर की सियासत और सामाजिक संगठनों में हलचल तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर माउंट आबू आबू राज संघर्ष समिति द्वारा अति आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसमें माउंट आबू के गणमान्य नागरिक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों सहित कोर कमेटी के सदस्यों ने भाग लेकर स्थिति पर गंभीर मंथन किया।
बैठक में हाल ही में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा माउंट आबू के निर्माण कार्यों पर रोक लगाए जाने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की गई तथा इस मुद्दे पर संगठन की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आबू संघर्ष समिति माननीय न्यायालय में माउंट आबू के हित में अपना पक्ष रखेगी, क्योंकि यह विषय माउंट आबू के विकास तथा स्थानीय लोगों के मौलिक अधिकारों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। बैठक में यह भी तय किया गया कि माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र और पंचायत क्षेत्र के अधिकारों की रक्षा के लिए आबू संघर्ष समिति न्यायालय में अपना पक्ष प्रभावी ढंग से रखेगी।
इस उद्देश्य से सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया, जो विधिक राय लेकर न्यायालय में अपना पक्ष प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही यह निर्णय भी लिया गया कि कल सभी समाज, संस्था और यूनियन अपने-अपने पत्र तैयार कर नगर पालिका आयुक्त को सौंपेंगे, ताकि इस निर्णय के संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
बैठक में कमेटी के गठन के तहत सुनील आचार्य, प्रवीण सिंह परमार, प्रमोद व्यास, अक्षय चौहान, नारायण सिंह भाटी, नासिर भाई, अनिल एरन, दलपत सिंह दहिया, हजारीमल परिहार, तरुण सिंह ओरिया, नरपत चारण, छोटे लाल चौरसिया, भास्कर अग्रवाल, यूसुफ खान, पियूष अग्रवाल और महेंद्र सिंह को शामिल किया गया।
बैठक में सीमित अध्यक्ष प्रवीण सिंह, सुनील आचार्य, अक्षय चौहान, बीजेपी नगर अध्यक्ष प्रमोद व्यास, भंवर सिंह, नारायण सिंह भाटी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आनंद पवार, नरपत चरण, अजीत सिंह, नारायण सिंह, तरुण सिंह उप सरपंच ओरिया, विकास अग्रवाल, पियूष अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल समाज, मनु भाई सेट, सलिल कालमां, आशीष जी, नासिर भाई, दलपत सिंह अध्यक्ष राजपूत समाज, मुकेश सिंह ओरिया, पर्वत सिंह ओरिया, यूसुफ खान होटल असोसिएशन अध्यक्ष, मंगल सिंह पूर्व पार्षद, इरशाद भाई, दिनेश भाई, सीता वन, भगवाना राम पूर्व पार्षद, देवी सिंह, सुनील मेहरा पूर्व पार्षद, अशोक शर्मा, अनिल एरन, भंवर भाई, अरविंद रावल, प्रशांत जी, किशन भाई, यूसुफ भाई, नथमल बंसल, प्रताप जी मकवाना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में स्पष्ट किया गया कि माउंट आबू के विकास, नगर पालिका और पंचायत क्षेत्र के अधिकारों तथा स्थानीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए आबू संघर्ष समिति आगे भी सक्रिय भूमिका निभाएगी और आवश्यक होने पर न्यायालय में प्रभावी ढंग से अपना पक्ष रखकर माउंट आबू के हितों की रक्षा करेगी।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
